वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव पांडेय की खास रिपोर्ट।
ओडिशा से मीरजापुर तक गांजा सप्लाई का नेटवर्क ध्वस्त: चोपन पुलिस व SOG ने बग्घानाला पुल पर घेरकर दबोचा।
—

चोपन (सोनभद्र)। ऑपरेशन शुद्धि के तहत बड़ी सफलता
मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे *’ऑपरेशन शुद्धि’* के तहत थाना चोपन पुलिस और SOG/SWAT की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे पकड़ में आए तस्कर –
सोमवार 21 सितंबर को चोपन पुलिस प्रीतनगर में चेकिंग कर रही थी। तभी SOG से इनपुट मिला कि हाथीनाला टोल प्लाजा से एक संदिग्ध ब्रेजा कार नं. CG 14 MV 9648* डाला की ओर आ रही है। सूचना पर बग्घानाला पुल व डाला में जाल बिछाया गया। शाम करीब 4:25 बजे ओबरा पुल की सर्विस लेन पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया गया।
तलाशी में कार की सीटों के बीच और डिग्गी में रखे 4 बोरों से 93 पैकेट में छिपा हुआ 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा* बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
ओडिशा से मीरजापुर कनेक्शन –
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि खेप ओडिशा से मंगाकर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ब्रेजा में लोड कराई गई थी। इसे सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर के थाना संतनगर के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति को सप्लाई करना था। पूरा सौदा फोन और PhonePe के जरिए हुआ था। पुलिस अब कॉल डिटेल और डिजिटल पेमेंट के आधार पर पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार तस्कर –
1. मुकुन्द यादव (24 वर्ष) पुत्र सकेलन यादव, निवासी सिहार धार, थाना लैलूंगा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
2. रोहित सिदार (23 वर्ष) पुत्र घनश्याम सिदार, निवासी सिहार धार, थाना लैलूंगा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
3. आशीष मौर्या (19 वर्ष) पुत्र लालता प्रसाद मौर्या, निवासी महुगढ़, थाना हलिया, मीरजापुर
बरामदगी –
गांजा: 1 क्विंटल 340 ग्राम (कीमत ∼50 लाख)
ब्रेजा कार CG 14 MV 9648 (कीमत ∼12 लाख)
3 एंड्रॉइड मोबाइल, 1210 रुपये नकद
कुल जब्ती: लगभग 62 लाख रुपये
पुलिस ने थाना चोपन में मु0अ0सं0 370/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है, वाहन को 207 MV एक्ट में सीज किया गया है।
सराहनीय टीम -थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, व0उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी, हे0का0 विरेन्द्र कुमार सरोज, राजेन्द्र प्रसाद, अजय कुमार यादव, का0 मन्टु सिंह, घनश्याम यादव तथा SOG प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, हे0का0 मनीष सिंह, का0 अजीत कुमार व का0 रितेश पटेल।















