WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रिपोर्ट – महिला पत्रकार लक्ष्मी बर्वे। शिक्षा से समाज का उत्थान: दुर्ग में संत शिरोमणि शिक्षक गौरव सम्मान समारोह संपन्न।

रिपोर्ट – महिला पत्रकार लक्ष्मी बर्वे।

शिक्षा से समाज का उत्थान: दुर्ग में संत शिरोमणि शिक्षक गौरव सम्मान समारोह संपन्न।

 

दुर्ग / रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के तत्वावधान में 20 सितंबर 2026 को दुर्ग जिले के स्टेशन रोड स्थित मिस्टर इडली होटल (B.L. Arcade, गुरुद्वारा के सामने) में आमसभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सामाजिक बंधुओं, प्रबुद्ध वर्ग, वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं और महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

 

समारोह का मुख्य आकर्षण प्रदेश में पहली बार आयोजित “संत शिरोमणि शिक्षक गौरव सम्मान” रहा। समाज के वे शिक्षक-शिक्षिकाएं जो विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें शिक्षा के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए साल, श्रीफल और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

यह ऐतिहासिक क्षण इस बात का साक्षी बना कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। सम्मानित शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे पूरी लगन, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

 

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को “वरिष्ठ समाज सेवा जीवन समर्पण सम्मान 2026” से भी नवाजा गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

 

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज ने प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसीलों से पधारे सभी शिक्षकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं और मातृशक्ति का हृदय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान हुई किसी भी असुविधा के लिए क्षमा याचना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह और सहयोग की अपेक्षा जताई है।

 

जय गुरुदेव, जय भीम, जय रविदास।

Leave a Comment