WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रिपोर्ट का इंतजार था… ‘ब्लड खो गया’ का जवाब मिला! एटा मेडिकल कॉलेज की जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल”रिपोर्ट दिनेश चंद्र शर्मा

एटा बिग ब्रेकिंग

 

रिपोर्ट का इंतजार था… ‘ब्लड खो गया’ का जवाब मिला! एटा मेडिकल कॉलेज की जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल”

 

मरीज की नसें कई बार फोड़ीं… ब्लड सैंपल लिया… 5 जांचें लिखीं, 3 की रिपोर्ट आई, 2 रिपोर्ट से पहले सैंपल को लेकर उठे गंभीर सवाल!

 

एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची के इलाज के दौरान ब्लड जांच व्यवस्था को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

परिजनों के मुताबिक बच्ची के ब्लड सैंपल से करीब 5 जांचें कराई गईं, लेकिन 3 जांचों की रिपोर्ट आने के बाद 2 जांचों की रिपोर्ट नहीं मिली।

 

आरोप है कि रिपोर्ट के बारे में पूछने पर स्टाफ की ओर से कथित तौर पर कहा गया—“ब्लड खो गया है।”

 

सबसे बड़ा सवाल—रिपोर्ट आने से पहले ब्लड सैंपल आखिर कहां गया?

 

अगर सैंपल वास्तव में खोया है तो सैंपल की जिम्मेदारी किसकी थी और इसकी मॉनिटरिंग कौन कर रहा था?

 

परिजनों का यह भी आरोप है कि बच्ची की नस से ब्लड लेने के लिए कई बार प्रयास किए गए, जिससे बच्ची और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात की गई तो उन्होंने बाहर होने की बात कहते हुए CMS से बात करने को कहा।

 

अब देखने वाली बात होगी—मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर सैंपल से जुड़ी कथित लापरवाही की जिम्मेदारी तय करता है या नहीं?

 

 

Leave a Comment

पौनी में वोटर लिस्ट से 122 नाम गायब! SIR में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, BMF की जमीनी जांच में हुआ खुलासा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने जताई गंभीर चिंता, डिजिटल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र बहादुर सिंह बोले – विधानसभा वोटर लिस्ट में बड़ा खेल, मीडिया टीम करेगी और पड़ताल