युवती को बहला फुसला कर ले जाने एवं शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में दो अभियुक्तगण गिरफ्तार
———————————-
एटा! कोतवाली नयागांव के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि
वादी निवासी ग्राम रामनगरिया आशाराम थाना नयागांव द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 02.09.2026 की रात्रि में वादी की पुत्री बिना बताए कहीं चली गयी है, एवं रिश्तेदारियों में तलाश करने पर भी नही मिली। इस सूचना पर थाना नयागांव पर मुअस0-107/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में उपरोक्त अभियोग में धारा 137(2) का लोप एवं धारा 87/69 बीएनएस की वृद्धि की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत उपरोक्त अभियोग से संबंधित दो अभियुक्तगण सुनील कुमार पुत्र सत्यवीर निवासी नगला विशुन थाना नयागांव , अरशद अली पुत्र रियालत अली निवासी रामनगरिया आशाराम थाना नयागांव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।















