WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चार अभियुक्तों को चोरी किये गये दस पालतु पशु (सुअर) व घटना में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार सहित किया गिरफ्तार, रिपोर्ट जगदीश कुमार

चार अभियुक्तों को चोरी किये गये दस पालतु पशु (सुअर) व घटना में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार सहित किया गिरफ्तार

——————————

जलेसर ( एटा )

कोतवाली जलेसर के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि

दिनांक 24.09.2026 को वादी द्वारा थाना जलेसर पर लिखित तहरीर दी गई कि वादी के घर के पास खाली जगह ग्राम अरबगढ थाना जलेसर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दस सुअर चोरी कर लिए गए हैं। इस सम्बन्ध में थाना जलेसर पर दिनांक 29.09.2026 को मुअस0-407/26 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामारान जि. के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चोरी/नकबजनी के अभियोंगों के अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी किए गये माल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जलेसर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को चोरी किये गये दस पालतु पशु (सुअर) व घटना में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता –

1. शिवम गुप्ता उर्फ पटाका पुत्र राजू उर्फ राजेश निवासी कश्यप बगीची के सामने वाली गली थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद

2. राहुल पुत्र चन्द्रपाल निवासी 2/852 सुहागनगर थाना कोतवाली दक्षिण जनपद फिरोजाबाद

3. अनमोल पुत्र चन्दन निवासी 2 /854 सुहागनगर थाना कोतवाली दक्षिण जनपद फिरोजाबाद

4. रंजीत पुत्र अशोक कुमार निवासी मौहल्ला गोपालपुरा थाना सदर जनपद आगरा व हाल निवासी शाहदरा 80 फुटा डिग्री कालेज के पास कासीराम ब्लाक आगरा

Leave a Comment