WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 01 नवम्बर को ईश्वर शरण डिग्री कालेज में

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न।

 

मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 01 नवम्बर को ईश्वर शरण डिग्री कालेज में।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को मेगा कैम्प में योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराये जाने के लिए निर्देशित किया।

 

प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बुधवार को विकास भवन के सभागार में दिनांक 01 नवम्बर, 2026 को ईश्वर शरण डिग्री कालेज में आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन की तैयारियों के संबंध में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं से सम्बंधित स्टॉल लगाये जाने तथा योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आयोजित होने वाले मेगा कैम्प के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मेगा कैम्प को व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने हेतु सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने एवं अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने आयोजित होने वाले मेगा कैम्प का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा, जिससे की मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राम आसरे

Leave a Comment