WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रयागराज सोरांव महोत्सव’’ का आयोजन 01, 02 एवं 03 नवम्बर को मेवा लाल ग्राउण्ड-सोरांव में

मुख्य विकास अधिकारी ने ‘‘प्रयागराज सोरांव महोत्सव’’ के आयोजन के सम्बंध में की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

‘‘प्रयागराज सोरांव महोत्सव’’ का आयोजन 01, 02 एवं 03 नवम्बर को मेवा लाल ग्राउण्ड-सोरांव में।

 

प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बुधवार को विकास भवन के सभागार में लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 01, 02 एवं 03 नवम्बर, 2026 को ‘‘प्रयागराज सोरांव महोत्सव’’ का आयोजन के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु महोत्सव स्थल मेवा लाल ग्राउण्ड-सोरांव में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं से सम्बंधित स्टॉल लगाये जाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए सभी सम्बंधित विभागों के दायित्व निर्धारित किए है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से सम्बंधित कार्य एवं दायित्वों का समयानुसार निर्वहन करते हुए ‘‘प्रयागराज सोरांव महोत्सव’’ का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें। कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

राम आसरे

Leave a Comment