WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पीपरखाड़ की चार छात्राओं का चयन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • गुजरात में 31 अक्टूबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, छात्राओं के साथ एस्कॉर्ट शिक्षिका भी रहेंगी मौजूद
  • *चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल, प्रधानाचार्या ने छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

सोनभद्र। भारत सरकार के “नक्सल मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत गुजरात में 31 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 में प्रतिभाग करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, पीपरखाड़, सोनभद्र की चार छात्राओं का चयन जिला समाज कल्याण कार्यालय, सोनभद्र द्वारा किया गया है। चयनित छात्राओं में विद्यालय की कक्षा 9 की बिपाशा रानी, काजल, चंद्रकांता सिंह एवं ज्योति कुमारी शामिल हैं। छात्राओं के साथ श्रीमती रितु शर्मा, टीजीटी विज्ञान, एस्कॉर्ट शिक्षिका के रूप में रहेंगी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया आनंद ने चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरे उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों में विद्यार्थियों की सहभागिता से उनमें राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास की भावना भी सुदृढ़ होती है।

विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं एवं एस्कॉर्ट शिक्षिका को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 में उनके सफल, उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण प्रदर्शन की कामना की।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment