WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना जुगैल पुलिस की कार्यवाही—जंगली जानवर के शिकार हेतु खेत में करंट प्रवाहित नंगा तार लगाने से युवक की मृत्यु के प्रकरण में 03 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन –पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस द्वारा 03नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
घटना का विवरण— दिनांक 25.10.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे राजेश गुप्ता उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र अर्जुन गुप्ता निवासी चतरवार टोला मकरवानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र शौच के लिए खेत की तरफ गया था। इसी दौरान जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए गए घरेलू उपयोग के जीआई तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से वह घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पंजीकृत अभियोग एवं गिरफ्तारी— मृतक के पिता अर्जुन गुप्ता की तहरीर के आधार पर थाना जुगैल पर *मु0अ0सं0 134/2026, धारा 105 बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में नामजद निम्नलिखित तीन अभियुक्तों को दिनांक 27.10.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे ग्राम चतरवार से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम—
1. जगरनाथ बैगा पुत्र बच्चालाल बैगा
2. रामधनी बैगा पुत्र धनपत
3. बिहारी बैगा पुत्र प्रगास
*निवासीगण:* ग्राम चतरवार टोला छिवलहवा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment