WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मथुरा में पुलिस चेतक और बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन घायल,BMF News

मथुरा में पुलिस चेतक और बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन घायल

 

पुलिस लाइन के सामने हुआ हादसा, दो पुलिसकर्मी समेत बाइक सवार घायल

 

चेतक वाहन UP85 AG 0939 और मोटरसाइकिल में टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती

 

दोपहर में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, हेमन्त, अनुज और अमन घायल

#UPPolice #mathuravrindavan #Mathuranews

मथुरा में दोपहर के समय पुलिस चेतक वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के सामने हुआ। दुर्घटना में दो पुलिस जवानों समेत मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मथुरा में पुलिस लाइन के सामने दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस चेतक वाहन UP85 AG 0939 और एक मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में चेतक पर तैनात पुलिसकर्मी हेमन्त कुमार और अनुज तथा मोटरसाइकिल सवार अमन घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Leave a Comment