रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ सोनभद्र)
चोपन, सोनभद्र। नर सेवा नारायण सेवा के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को टैंपो स्टैंड स्थित संस्था के कार्यालय पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री विद्या शंकर पांडेय ने विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर किया। इसके पश्चात 151 हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पूरा परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहा। संस्था के संचालक मनोज चौबे ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के माध्यम से एवं समाज के सहयोग से विगत तीन वर्षों से निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी सेवा यात्रा के तीन वर्ष पूर्ण होने पर धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार, 4 नवंबर को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। इस दौरान दया शंकर सिंह,राजा मिश्रा, नवल किशोर चौबे,ध्यान सिंह, श्याम सुंदर मिश्रा, जनार्दन बैसवार, जितेंद्र मिश्रा,अमरेश चंद्र पाण्डेय, प्रदीप अग्रवाल,डा आभिषेक तिवारी,रामनरेश चौधरी,रामसभा मिश्रा, पप्पू पाण्डेय, सियाराम तिवारी, आचार्य पं बृजेश शुक्ला, आचार्य पं पंकज शास्त्री एवं आचार्य पं दिलीप तिवारी आदि मौजूद रहे |
















