*भारतीय मीडिया फाउंडेशन – नेशनल कोर कमेटी की ओर से अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण अपील।*
*: अब एक ही निशान पर दिखेगा बेबाक पत्रकारों का परिवार – सभी अधिकारी-पदाधिकारी तुरंत लगाएं डीपी पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल का लोगो चिन्ह, जानिए लोगो का ऐतिहासिक महत्व*
*नई दिल्ली।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी) की ओर से यूनियन के समस्त सदस्यों, मीडिया अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं उपाधिकारियों के लिए एक अत्यंत आवश्यक अपील जारी की गई है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्देशित किया है कि संगठन से जुड़ा *हर सदस्य अपने व्हाट्सएप, फेसबुक और सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी (Display Picture) पर अनिवार्य रूप से भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल का आधिकारिक लोगो चिन्ह लगाए।*
*डीपी पर लोगो लगाने का महत्व क्या है? – जानिए 7 बड़े कारण*
*1. एकता और एकजुटता का प्रतीक:* जब हजारों पत्रकार एक ही लोगो को अपनी डीपी पर लगाते हैं तो यह संदेश जाता है कि हम बिखरे हुए नहीं, एक संगठित परिवार हैं। यह हमारी ताकत को दर्शाता है इसके साथ ही आप किस मीडिया संस्थान से जुड़े हैं, किस न्यूज़ नेटवर्क से जुड़े हैं आपकी खबरें कहां प्रकाशित होती है इसकी भी पहचान बनेगी।
*2. पहचान और गर्व की बात:* यह लोगो चिन्ह आपकी पहचान है कि आप गोदी मीडिया नहीं, बल्कि “बेबाक, निष्पक्ष और आजाद” पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन के सिपाही हैं। यह आपके सम्मान को बढ़ाता है।
*3. आम जनता में विश्वास:* जब कोई पीड़ित या आम नागरिक आपकी डीपी पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन का लोगो चिन्ह देखता है तो उसके मन में तुरंत विश्वास जागता है कि यह व्यक्ति किसी बड़े और विश्वसनीय संगठन से जुड़ा है, जो उसकी आवाज को उठा सकता है।
*4. प्रशासन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव:* फील्ड में काम करते समय आपकी डीपी पर लगा लोगो चिन्ह प्रशासनिक अधिकारियों को यह एहसास दिलाता है कि आप अकेले नहीं हैं, आपके पीछे एक राष्ट्रीय स्तर की ताकत खड़ी है।
*5. फर्जी पत्रकारों से अलग पहचान:* आजकल बहुत से लोग पत्रकारिता के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। आधिकारिक लोगो चिन्ह ही असली और फर्जी में फर्क बताता है।
*6. संगठन का राष्ट्रव्यापी प्रचार:* आपका एक छोटा सा कदम संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करता है और नए ऊर्जावान पत्रकार संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं।
*7. अनुशासन और समर्पण का प्रमाण:* डीपी पर लोगो चिन्ह लगाना इस बात का प्रमाण है कि आप संगठन के प्रति समर्पित हैं और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हैं।
अतः राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं ब्लॉक कमेटी तक के सभी सदस्यों से विनम्र आग्रह है कि इस अपील को गंभीरता से लें और आज ही अपनी डीपी पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन का आधिकारिक लोगो चिन्ह लगाकर संगठन को मजबूत बनाएं।
एके बिंदुसार
संस्थापक एवं संपादक
*जय हिंद – जय भारतीय मीडिया फाउंडेशन*
*निवेदक – नेशनल कोर कमेटी, भारतीय मीडिया फाउंडेशन*















