WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बभनी में ब्लॉक स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन्न, 100 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)

  • संकुल स्तर से चयनित विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा,
  • कक्षा 3, 5, 6 और 8 के टॉप-3 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

बभनी, सोनभद्र ( 08 सितंबर 2026) परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में शैक्षणिक प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में ब्लॉक स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बभनी ब्लॉक के विभिन्न संकुलों से चयनित कुल 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बभनी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में किया गया। ब्लॉक के 25 संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 3, 5, 6 और 8 के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
बहुविषयक प्रश्नों से परखी गई प्रतिभा
मेधावी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के ज्ञान और विषयगत समझ को परखने के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विषय से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। कक्षा 3 और 5 के विद्यार्थियों के लिए 40 प्रश्न, जबकि कक्षा 6 और 8 के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रश्न निर्धारित किए गए थे।
परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षक मनोज कुमार, भगवानदास, चेतन कुमार सिंह, विकास कुमार, अखिलेश मौर्या और राकेश कुमार यादव ने कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी निभाई। वहीं एआरपी भानु प्रताप सिंह, अमित कुमार और चंद्रशेखर सिंह ने परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बीईओ ने परीक्षा केंद्र का लिया जायजा
खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान हासिल किया।
इन विद्यार्थियों ने हासिल किए शीर्ष स्थान
कक्षा 3 में अंशिका गुप्ता ने प्रथम, दीप मंगल सिंह ने द्वितीय तथा कुमारी सोया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 5 में पल्लवी प्रथम, निखिल कुमार द्वितीय और अभय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 6 में आयुष कुमार ने प्रथम, सुनैना ने द्वितीय तथा कुमारी दिव्याशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं कक्षा 8 में कुमारी अर्चना ने प्रथम, आलोक कुमार ने द्वितीय तथा रंजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय स्तर से संकुल और फिर ब्लॉक स्तर तक पहुंचना विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और आगे बढ़ने के जज्बे को दर्शाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने और विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान शिव कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, द्वारिका गुप्ता, अनिल कुमार, अरविंद सिंह, पप्पू, अनुजा सिंह, कमलेश कुमार और ममता सहित शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मेधावी प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान और प्रतिभा को परखने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment