ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश मे जनपद हापुड़
*अधिकारी-कर्मचारियों की हुई टीबी जांच, सी0वाई-टी0बी वैक्सीन का लगाया गया टीका*
हापुड़, में भारत सरकार के टी0बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जॉइंट डायरेक्टर अति हिमाकत वीर्य उत्पादन केंद्र डॉ संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में एवम् जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह की अध्यक्षता में अति हिमीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र, बाबूगढ़ छावनी, जनपद हापुड़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान केंद्र में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की टी0बी की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कर्मचारियों को टी0बी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि टी0बी की समय से पहचान और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को x रे कराये गए एवम् सी0वाई-टी0बी वैक्सीन भी लगाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने उपस्थित लोगों को टी0बी से बचाव के लिए जागरूक करते हुए कहा कि लंबे समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना तथा भूख न लगना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि टी0बी उन्मूलन के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक लोगों की समय पर जांच हो तथा संक्रमित व्यक्ति को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से टी0बी के प्रति जागरूक रहने और आसपास के लोगों को भी इसके लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ दीक्षा वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक दीपक कुमार x रे टेक्नीशियन अजहर एवं अति हिमीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र के जॉइंट डायरेक्टर डॉ संजीव कुमार चिकित्सा अधिकारी डॉ साक्षी वशिष्ठअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर टी0बी की समय से पहचान, रोकथाम एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।।
पंडित मुरली धर शर्मा पत्रकार














