*एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण :-*
वादी सुनील कुमार पुत्र श्री यादराम सिंह निवासी चौचा वनगांव थाना कोतवाली नगर जनपद एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 05.11.2026 को समय करीब 20.40 बजे वादी निधौली रोड श्रंगार नगर एटा स्थित अपनी जिम पर खड़ा हुआ था, तभी बाइक सवार विश्वराज पुत्र रवीन्द्र यादव निवासी एमपी नगर अंधी मोड थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस संबंध में *थाना कोतवाली नगर पर मुअस0-560/26 धारा 191(2),191(3),190,109(1) बीएनएस* पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तारी का विवरण -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. द्वारा उक्त घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित को शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामित अभियुक्त राज साहू पुत्र महेंद्रपाल निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*
1. राज साहू पुत्र महेंद्रपाल निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह पवार कोतवाली नगर एटा
2. उ0नि0 श्री गगनदीप सिंह कोतवाली नगर एटा।















