WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस लाइन में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती , रिपोर्ट पवन यादव

पुलिस लाइन में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

———————————

एटा! आज शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘जय जवान-जय किसान’ के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के पावन अवसर पर जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन में एवं पुलिस कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी सुनील एहलावत द्वारा तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल कार्यालयों एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं राष्ट्रीय सलामी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को महापुरुषों के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी व ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सर्व धर्म सद्भाव, आदर्श जीवन शैली अपनाने, राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करने तथा देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और शास्त्री जी की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा हम सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन/सदर संकल्पदीप कुशवाह व प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिस कर्मी अपने-अपने कार्यालय पर मौजूद रहे।

Leave a Comment