WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस चौकी के भीतर दलित युवती से कथित मारपीट और गला दबाने का आरोप, रिपोर्ट रमा मिश्रा

एटा ब्रेकिंग

 

पुलिस चौकी के भीतर दलित युवती से कथित मारपीट और गला दबाने का आरोप, कांस्टेबल पर जातिसूचक गालियां देने के गंभीर आरोपों से पुलिस महकमे में हलचल!

 

एटा में दलित युवती ने SSP को शिकायती पत्र देकर सनी यादव, उसके पिता बृजेश यादव और कांस्टेबल संदीप चौधरी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 

पीड़िता के अनुसार, पुराने मुकदमे में गवाही और समझौते का दबाव बनाकर उसे तमंचे के बल पर होटल ले जाया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

 

युवती का आरोप है कि 112 पर सूचना देने के बाद लिप्टन चौकी पहुंचने पर कांस्टेबल ने उसका मोबाइल छीनकर सनी यादव को दे दिया, जिसके बाद मोबाइल से कथित साक्ष्य डिलीट कर दिए गए।

 

शिकायती पत्र में चौकी के अंदर ही बाल पकड़कर जमीन पर गिराने, मारपीट करने, गला दबाने और जातिसूचक अपशब्द कहने जैसे गंभीर आरोप कांस्टेबल पर लगाए गए हैं।

 

पीड़िता ने शाम करीब आठ बजे हाईवे पर सुनसान स्थान पर छोड़ने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी कांस्टेबल पर आरोप लगाया है।

 

पीड़िता ने बताया SSP डॉ. इलामारन जि ने शिकायत की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपों की सत्यता के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिप्टन चौकी का बताया जा रहा है

 

Leave a Comment

चैनपुर में 6 दिसंबर को होगा श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन, मंत्री जमा खान होंगे मुख्य अतिथि, व बी एम एफ नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं अद्वितीय भारत के संपादक मीडिया सरकार ए.के. बिंदुसार होंगे मुख्य वक्ता।