WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब मिलेगा न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब मिलेगा न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन*

 

*- कार्यकारिणी की बैठक में न्यूनतम वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी*

 

*- योगी सरकार की पहल से निगम के 5300 कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा*

 

*आगरा, 25 नवंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में आगरा नगर निगम ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। बुधवार को आयोजित नगर निगम कार्यकारिणी की बजट बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों को कम से कम 20 हजार रुपये मासिक वेतन देने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी गई। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप लिए गए इस फैसले से निगम में कार्यरत करीब 5300 आउटसोर्स कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। सदन से अंतिम अनुमोदन मिलते ही शहर में इस नई व्यवस्था को लागू करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।

 

*आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा सीधा आर्थिक लाभ और सुरक्षा*

 

योगी सरकार प्रदेश भर में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और कर्मचारियों को शोषण से बचाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। आगरा नगर निगम द्वारा इस प्रस्ताव को पास करने से हजारों कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन तय होने से सफाई व्यवस्था, कार्यालय संचालन और अन्य आवश्यक सेवाओं में जुटे कर्मियों का जीवन स्तर सुधरेगा।नियमित और सम्मानजनक मानदेय मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, जिसका सीधा सकारात्मक असर शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता पर भी दिखाई देगा।

 

*पुनरीक्षित बजट 2026-27 भी पारित, आय-व्यय के अनुमानों में बढ़ोतरी*

 

बढ़े हुए वेतन और शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षित बजट को भी हरी झंडी दे दी गई। इस संशोधित बजट में नगर निगम ने अपने मूल आय और व्यय के अनुमानों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। निगम के मूल आय अनुमान 119216.70 लाख रुपये को बढ़ाकर अब 136632 लाख रुपये कर दिया गया है,जो करीब 174 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है। मूल व्यय अनुमान 142967.25 लाख रुपये से बढ़ाकर 159085.25 लाख रुपये कर दिया गया है, यानी खर्च के बजट में लगभग 160 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है।

 

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट और आवश्यक खर्चों की भी समीक्षा की गई। ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में चल रही भट्ठियों के रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए निर्धारित 25 लाख रुपये की धनराशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया। वर्तमान में इसे क्षेत्र बजाजा कमेटी संचालित कर रही है। वहीं, जलकल विभाग की आय के मूल अनुमान 15815.60 लाख रुपये में कोई बदलाव नहीं किया गया। विभाग के व्यय अनुमान को 14317.05 लाख रुपये पुनरीक्षित किया गया।

Leave a Comment

चैनपुर में 6 दिसंबर को होगा श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन, मंत्री जमा खान होंगे मुख्य अतिथि, व बी एम एफ नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं अद्वितीय भारत के संपादक मीडिया सरकार ए.के. बिंदुसार होंगे मुख्य वक्ता।