जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।
28 एवं 29 नवंबर को भी आयोजित होगा विशेष अभियान दिवस।
सभी पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फार्म-6 भरते हुए अपना नाम दर्ज करायें-जिलाधिकारी।
प्रयागराज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के अन्तर्गत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में सभी राजनैतिक दलों को दावे और आपत्तियों की अवधि 17 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक प्राप्त फार्मों की विधानसभावार स्थिति के बारे में बताया गया, जिसके अनुसार जनपद में कुल 36394 फार्म-6, कुल 3494 फार्म-7, कुल 6807 फार्म-8 प्राप्त हुये हैं। प्राप्त फार्मों की प्रगति कम होने के दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों से उनके बूथ लेवल एजेण्ट्स के माध्यम से अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाकर पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु उनके सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गयी।
बैठक में समस्त राजनैतिक दलों को आलेख्य प्रकाशन तिथि 17 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक प्राप्त फार्म-6, 7, 8 की तैयार फार्म-9, 10, 11, 11क एवं 11ख की सूचियां भी उपलब्ध करायी गयी साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि आलेख्य प्रकाशन तिथि के पश्चात दावे और आपत्तियों की अवधि में प्रत्येक पदाभिहित स्थल (मतदान केन्द्र) पर प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित विभिन्न फार्म यथा-फार्म 6, 6ए, 7 और 8 की सूचियां क्रमशः फार्म-9, 10, 11, 11क एवं 11ख में तैयार कराते हुये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नोटिस बोर्ड एवं सम्बन्धित मतदेय स्थलों के नोटिस बोर्ड पर 17 नवंबर 2026 से प्रदर्शित की जा रही हैं तथा दावे आपत्तियों की अन्तिम तिथि 16 दिसंबर 2026 तक दैनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त फार्म-9, 10,11, 11ए व 11बी की सूचियां जनपद की वेबसाइट के डीईओ पोर्टल पर दैनिक रूप से अपलोड करायी जाती हैं जिनका अवलोकन किसी भी नागरिक/जनसामान्य द्वारा किया जा सकता है।
ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है और 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु दावे और आपत्तियों की अवधि 17 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 के मध्य अपना फार्म-6 भरकर सम्बन्धित बूथ के बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं। साथ ही कोई भी मतदाता अपना नाम आनलॉइन माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म-6 भरकर सबमिट कर सकता है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 04 अर्हक तिथियां निर्धारित की गयी हैं, अतः दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की उपरोक्त अवधि के दौरान यदि कोई मतदाता 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 2027, 01 जुलाई, 2027 व 01 अक्टूबर, 2027 को अर्ह हो रहे हैं, तो ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 अग्रिम रूप से भरकर सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकता है तथा निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने/मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने/निवास परिवर्तन हो जाने के संबंध में फार्म-8 भरकर सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जा सकता है।
आलेख्य प्रकाशन तिथि दिनांक 17 नवंबर 2026 से जनपद की प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत समस्त पदाभिहित स्थल (मतदान केन्द्र), मतदेय स्थलों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली की प्रति पदाभिहित अधिकारी के पास मतदाताओं/जनसामान्य को दिखाने हेतु उपलब्ध है। उक्त के अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में भी आलेख्य निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति मतदाताओं के निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर आलेख्य नामावली में अपना नाम देख सकता है। उक्त के अतिरिक्त आलेख्य नामावलियों को जनपद की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड करके भी देखा जा सकता है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत 21 नवंबर व 22 नवम्बर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता सूची एवं पर्याप्त संख्या में फार्मों (6, 7 एवं 8) के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहे। नागरिकों को अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने तथा नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया।
यदि कोई नागरिक 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित विशेष अभियान दिवस में किसी कारणवश अपने मतदेय स्थल पर नहीं पहुंच सके हैं, तो भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आगामी 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिवसों पर नागरिक अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सदस्यों का नाम जांच सकते हैं और नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के लिए आवश्यक है, इसलिए सभी पात्र नागरिक को समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा सकते हैं।
मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन इत्यादि के लिए ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6 व फार्म-8 आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरकर सबमिट किया जा सकता है।
राम आसरे














