WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिढौरा के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया थाना मारहरा का शैक्षिक भ्रमण, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिढौरा के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया थाना मारहरा का शैक्षिक भ्रमण

————————————-

एटा! आज शनिवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिढौरा थाना मारहरा के कक्षा 06 से 08 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा थाना मारहरा का शैक्षिक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, थाना स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यों तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह एवं थाना प्रभारी मारहरा योगेंद्र सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, थाने में होने वाली शिकायतों की प्रक्रिया, प्राथमिकी पंजीकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।

 

अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 1090 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख कक्ष एवं पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा पुलिस अधिकारियों से अपने मन में उठ रहे प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों के प्रश्नों का सरल एवं सहज तरीके से उत्तर दिया गया।

 

इस दौरान प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ती है तथा उन्हें कानून, सुरक्षा एवं नागरिक जिम्मेदारियों की बेहतर समझ प्राप्त होती है।

 

इस अवसर पर थाना मारहरा पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस एवं आमजन की सहभागिता के महत्व से अवगत कराते हुए जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

*एटा पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध।*

Leave a Comment