*एटा – थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, थाना पिलुआ साइबर क्राइम टीम द्वारा 12,999 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन , अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना पिलुआ साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 12,999 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना पिलुआ साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
*साइबर हेल्प डेस्क टीम -*
1- थानाध्यक्ष संदीप राणा
2- उ0नि0 अनिल कुमार
3- क0आ0 नितिन कुमार
4- म0का0 रूबी चौहान
5- रि0म0का0 प्रियंका साहू













