*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा जानलेवा हमले से सम्बंधित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण -:*
वादी द्वारा थाना जैथरा पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 08-11-2026 की रात्रि को वादी का पुत्र जैथरा से गांव वापस गाँव आ रहा था तभी जैथरा बस स्टैण्ड पर विपक्षीगण द्वारा वादी के पुत्र के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से कार का पहिया ऊपर से चढा दिया। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं0- 359/2026 धारा -191(2), 115(2),109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण* – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय़ व श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों 1- अनुरुद्ध सिहं उर्फ अनु पुत्र अभय प्रताप सिंह निवासी मौ0 तुलसीनगर कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा व 2- हिमान्शु उर्फ टीपू पुत्र राजेश सिंह निवासी मौ0 शास्त्रीनगर कस्बा व थाना जैथरा एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-*
1- अनुरुद्ध सिहं उर्फ अनु पुत्र अभय प्रताप सिंह निवासी मौ0 तुलसीनगर कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा उम्र करीव 18 वर्ष
2- हिमान्शु उर्फ टीपू पुत्र राजेश सिंह निवासी मौ0 शास्त्रीनगर कस्बा व थाना जैथरा एटा उम्र करीव 21 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*
1. एसओ सुनील कुमार वर्मा
2. उ0नि0 अशोक कुमार
3. उ0नि0 रमेश चन्द
4. का0 संजय सिंह
5. रि0का0 अंकित चौधरी
6. रि0का0 आशुतोष यादव













