*अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जेसीबी पर ₹2 लाख का अर्थदंड आरोपित*
*पांच ट्रैक्टरों पर भी 25-25 हजार रुपये का जुर्माना, अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप*
*बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति मिट्टी का खनन करने पर की गई कार्रवाई*
एटा 10 नवम्बर। जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जनपद एटा में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जलेसर क्षेत्र के ग्राम नगवाई में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए पकड़ी गई एक जेसीबी मशीन के विरुद्ध ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया है। इसके अतिरिक्त खनन विभाग द्वारा पकड़े गए पांच ट्रैक्टरों के विरुद्ध भी ₹25,000-₹25,000 की दर से कुल ₹1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार रुपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया है।
उप जिलाधिकारी जलेसर को प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 03 नवम्बर 2026 की रात्रि में ग्राम नगवाई में जेसीबी मशीन संख्या UP 82 AT 6312 द्वारा साधारण मिट्टी का खनन किया जा रहा था। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर जेसीबी स्वामी द्वारा खनन संबंधी कोई वैध अनुज्ञा/अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर राजस्व एवं पुलिस की सैन्य द्वारा उक्त जेसीबी मशीन को थाना जलेसर में सुपुर्द कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
प्रकरण में उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) (यथा संशोधित) नियमावली-2021 के नियम-3 एवं 58 का उल्लंघन पाए जाने पर जिलाधिकारी, एटा द्वारा वाहन स्वामी पर ₹2 लाख का अर्थदंड आरोपित किया गया है।
इसके साथ ही खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन में पकड़े गए पांच ट्रैक्टरों पर भी 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित वाहनों एवं मशीनों को जब्त करने के साथ-साथ नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जाएगी।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻














