एटा में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया।
नगर पालिका गेट के पास फोटोस्टेट की दुकान अचानक भरभराकर गिर गई।
दुकान के अंदर बैठे आदित्य कुमार के ऊपर पूरा मलबा आ गिरा।
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर उन्हें मलबे से बाहर निकाला।
गंभीर हालत में घायल दुकानदार को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
हादसे में दुकान का सामान भी मलबे में दब गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।
लगातार बारिश के बीच दुकान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में नगर पालिका गेट के समीप की बताई जा रही है।
संयुक्त संवाद किसी भी जानकारी या सूचना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। यह पोस्ट उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। हादसे और उससे जुड़े तथ्यों की आधिकारिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
















