WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

थाना जलेसर का निरीक्षण कर किया गया अर्दली रूम। अर्दली रूम के दौरान की गई विस्तृत समीक्षा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट जगदीश कुमार

 

 

*एटा ~ अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना जलेसर का निरीक्षण कर किया गया अर्दली रूम। अर्दली रूम के दौरान की गई विस्तृत समीक्षा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

दिनांक 08.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना जलेसर का निरीक्षण कर थाने पर अर्दली रूम किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के साथ लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, एनबीडब्ल्यू के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, चोरी नकबजनी, महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई–समन, निरोधात्मक कार्यवाही, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केन्द्र, माल निस्तारण, पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। विवेचकों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, जनता से शालीन व्यवहार करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर, बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर न० 4, रजिस्टर न० 8, मिशन शक्ति के काउंसलिंग रजिस्टर, कार्य वितरण आदि का निरीक्षण कर शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment