WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जेडाझाल नहर में झांकने से फिरोजाबाद की जमीन का वाटर लेवल नहीं बढ़ेगा – सौली भईया, रिपोर्ट वेद प्रकाश सविता

जेडाझाल नहर में झांकने से फिरोजाबाद की जमीन का वाटर लेवल नहीं बढ़ेगा – सौली भईया

 

नगर विधायक श्री मनीष असीजा बताएं आने वाली पीढ़ी के लिए पिछले 10 वर्षों में फिरोजाबाद की जमीन का वाटर लेवल बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए — सौली भईया*

 

*👉🏻मा प्रोफेसर राम गोपाल यादव जी एवं सांसद मा अक्षय यादव जी लाए थे जेडा झाल जल परियोजना –सौली भईया*

*👉🏻 झीलों का शहर बनाएंगे फिरोजाबाद को— सौली भईया*

👉🏻नगर विधायक श्री मनीष असीजा द्वारा एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मा मनीष असीजा जी जो वर्तमान में विधायक हैं जब वह नगर पालिका के अध्यक्ष थे उस समय पूरे शहर में जगह जगह समरसेबल और ट्यूबल पेयजल व्यवस्था हेतु नगर पालिका द्वारा भारी तादात मे खुदवाए गए थे दूरदर्शिता की कमी कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की वजह से दिन-रात सड़कों पर समरसेबल और ट्यूबलो से पानी नालियों में बहता रहा जिसके कारण फिरोजाबाद का भू जलस्तर 400 फुट से नीचे डार्क जोन में पहुंच गया नगर के सभी हेड पंपों का पानी सूख गया पर्यावरण विद् बताते हैं कि लगभग 20 से 25 वर्ष तक जमीन के अंदर स्टोर पेयजल इन चार पांच वर्षो में ही गंदी नालियों में बह गया जिसके कारण केमिकल युक्त खारा पानी जनता पीने को मजबूर हो गई

इस गंभीर समस्या को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव जी एवं सांसद मा अक्षय यादव जी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव जी से जेडाझाल लगभग 450 सौ करोड़ की एक बड़ी जल परियोजना मंजूर कराई और अपनी निगरानी में सारे सीमा विवादों को हल करा कर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कराया जिससे जेडा झाड़ जल परियोजना का पानी फिरोजाबाद की जनता को मिल रहा है

उन्होंने कहा कि काम करने और तमाशा करने में अंतर है 2017 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार चली गई तब केवल कुछ टंकियां बनने का काम शेष रह गया था उसके बाद नहर की सफाई जैसे रूटिंग काम में फोटो और वीडियो डालने का सिलसिला शुरू हुआ

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जेडा झाड़ नहर में झांकने से या झांकते हुए फोटो करने से फिरोजाबाद की भूमि का जलस्तर नहीं बढ़ेगा नगर विधायक श्री मनीष असीजा जी को जनता को बताना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी के लिए फिरोजाबाद शहर में पानी उपलब्ध रहे उसके लिए पिछले 10 वर्षों में उन्होंने क्या प्रयास किया हैं

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि फिरोजाबाद का जलस्तर अभी भी 400 फुट के नीचे है जो कि डार्क जोन में आता है तथा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण 1000 सेल्सियस से अधिक टेंपरेचर की कारखाने में भत्तियां चलती हैं जिसके कारण जमीन की नमी सूख जाती है इस कारण वाटर लेवल ऊपर नहीं आ रहा है

सौली ने कहा कि फिरोजाबाद नगर की समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास एक रोड मैप है जिसे मा प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी एवं सांसद मा अक्षय यादव जी के मार्गदर्शन में लागू कराने का काम करेंगे

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद का वाटर लेवल बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर झीलों का निर्माण करना होगा जिसमें वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर बारिश और नहर का पानी संचय करके पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा सके यह व्यवस्था अब कई महानगरों में है और सफल है इससे जमीन का वाटर लेवल भी बढ़ जाएगा

उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर बड़ी झीलो का निर्माण करा कर

फिरोजाबाद को झीलो का शहर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा

Leave a Comment