जनगणना-2027 के विशेष मीडिया दिवस पर जिला सूचना अधिकारी की पत्रकार बंधुओं से अपील, स्वयं एवं परिजनों की स्व-गणना कर निभाएं राष्ट्रीय जिम्मेदारी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी
*जनगणना-2027 के विशेष मीडिया दिवस पर जिला सूचना अधिकारी की पत्रकार बंधुओं से अपील, स्वयं एवं परिजनों की स्व-गणना कर निभाएं राष्ट्रीय जिम्मेदारी*
Oplus_131072
—————————————–
*स्व-गणना में समस्या होने पर आज प्रातः 11 बजे जिला सूचना कार्यालय में उपस्थित रहेंगे मास्टर ट्रेनर, पत्रकार बंधुओं को स्व-गणना कराने में करेंगे सहयोग*
*एटा, 18 नवम्बर 2026 (सू0वि0)।* जनगणना-2027 के अंतर्गत आज 18 नवम्बर 2026 को मनाए जा रहे विशेष मीडिया दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी कमलदीप यादव ने जनपद के समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों की स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि आज प्रातः 12 बजे से जिला सूचना कार्यालय, जिला पंचायत परिसर, एटा में मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहेंगे। स्व-गणना करने में किसी भी प्रकार की समस्या अथवा तकनीकी कठिनाई होने पर मास्टर ट्रेनर द्वारा पत्रकार बंधुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा उनकी स्व-गणना पूर्ण कराने में मदद की जाएगी।
*जिला सूचना अधिकारी ने सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया है कि स्व-गणना पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त अपनी SE ID (स्व-गणना आईडी) सुरक्षित रखें तथा अपनी स्व-गणना पूर्ण होने की जानकारी एवं SE ID जिला सूचना अधिकारी के मोबाइल नंबर 9453005372 पर अनिवार्य रूप से साझा करें।*
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। मीडिया की सक्रिय सहभागिता से इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। आइए, आज विशेष मीडिया दिवस के अवसर पर हम सभी अपनी स्व-गणना पूर्ण कर राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करें तथा अपने आसपास के लोगों, परिचितों एवं आमजन को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना-2027 को सफल बनाने में हम सभी मिलकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।