WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चिड़ियाघर का गिरा बड़ा पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर दीवार के सहारे अटका पेड़, स्थानीय लोगों ने पहले शिकायत किए जाने का किया दावाBMF News

चिड़ियाघर का गिरा बड़ा पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर

 

दीवार के सहारे अटका पेड़, स्थानीय लोगों ने पहले शिकायत किए जाने का किया दावा

 

 

*जीत नारायण*

 

 

लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र स्थित चिड़ियाघर परिसर में अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ चिड़ियाघर की दीवार के सहारे टिक गया। चिड़ियाघर के पास भालू वाली गली से आने-जाने वाले राहगीर इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यदि पेड़ सीधे रास्ते की ओर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

स्थानीय लोगों का दावा है कि पेड़ों की कटाई और उनकी स्थिति को लेकर चिड़ियाघर के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद पेड़ गिरने की घटना सामने आई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पेड़ गिरने की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। सवाल यह है कि यदि पेड़ की चपेट में आकर कोई राहगीर गंभीर रूप से घायल हो जाता या जान गंवा देता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?

 

फिलहाल चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से पेड़ को हटाने और परिसर में अन्य जर्जर या कमजोर पेड़ों की जांच को लेकर उठाए गए कदमों पर नजर है। साथ ही, स्थानीय लोगों की ओर से पूर्व में की गई कथित शिकायतों को लेकर भी जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है।

Leave a Comment