WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ग्रेटर नोएडा साइट-4 में भव्य रामलीला की तैयारियां तेज, 20 सितंबर को होगा भूमि पूजन, रिपोर्ट भोला ठाकुर

ग्रेटर नोएडा साइट-4 में भव्य रामलीला की तैयारियां तेज, 20 सितंबर को होगा भूमि पूजन

 

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की ओर से आयोजित होने वाले “विजय महोत्सव 2026” की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलीला मंचन से पहले 20 सितंबर को सुबह 9 बजे साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष होने वाली भव्य रामलीला के आयोजन की औपचारिक शुरुआत होगी। श्री रामलीला कमेटी की ओर से भूमि पूजन समारोह के लिए श्रद्धालुओं और शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

 

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन स्थल पर रामलीला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए पेड़-पौधों के साथ-साथ नारंगी ध्वजों से सजाया जा रहा है। आयोजन स्थल पर धार्मिक और उत्सवी माहौल नजर आ रहा है।

 

रामलीला कमेटी के महासचिव विजेंद्र सिंह आर्या ने बताया कि 11 से 21 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क के रामलीला मैदान में किया जाएगा। उनके अनुसार, हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक रामलीला देखने पहुंचते हैं। इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

 

वहीं, कमेटी मंत्री हरेन्द्र भाटी ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी का यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के प्रमुख रामलीला आयोजनों में शामिल है। रामलीला मंचन देखने के लिए ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और एनसीआर से भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Comment