गांधी जयंती पर ड्राई-डे के आदेश की खुलेआम धज्जियां, नजीराबाद में सुबह से बिक रही देशी शराब 
कानपुर । दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जहां पूरे प्रदेश में ड्राई-डे घोषित है, वहीं कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में देसी शराब का ठेका खुलेआम खुला हुआ है।
*तस्वीरों में साफ दिख रहा है -*
गांधी जयंती के दिन ही देसी ठेके पर शराबियों की लंबी लाइन लगी है
सुबह से ही ठेके पर बिक्री जारी है सूत्रों का कहना है कि बिना किसी रोक-टोक के शराब बेची जा रही है
नियम के अनुसार 2 अक्टूबर को सभी शराब ठेके बंद रहने चाहिए, लेकिन नजीराबाद में आबकारी विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
*बड़ा सवाल -*
क्या आबकारी अधिकारी और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है ? या मिलीभगत से ठेका खुलवाया जा रहा है?
स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश है। अब देखना होगा कि खबर चलने के बाद आबकारी विभाग और कमिश्नरेट पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है















