WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खेरागढ़ से जिले तक बढ़ा पंकज सिकरवार का कद युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बने भाजपा सोशल मीडिया के जिला सह संयोजक, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

खेरागढ़ से जिले तक बढ़ा पंकज सिकरवार का कद

युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बने भाजपा सोशल मीडिया के जिला सह संयोजक

 

खेरागढ़ (आगरा)। खेरागढ़ में युवा मोर्चा की कमान संभाल चुके पंकज सिकरवार को अब भारतीय जनता पार्टी ने आगरा जिले की सोशल मीडिया टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें जिला सह संयोजक बनाया है। इस नियुक्ति के साथ सिकरवार अब जिले भर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी का सोशल मीडिया कार्य संभालेंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने संगठनात्मक सफर की शुरुआत करने वाले सिकरवार ने वर्ष 2018 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के खेरागढ़ मंडल मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाला। वर्ष 2021 में उन्हें युवा मोर्चा का खेरागढ़ मंडल अध्यक्ष बनाया गया। अब भाजपा के जिला संगठन में उन्हें अपने शुरुआती मीडिया अनुभव और कार्यकर्ता के रूप में अर्जित समझ को एक साथ काम में लाने का अवसर मिला है। सिकरवार ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पुनिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक राम चौधरी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगरा के कार्यकर्ताओं के जमीनी काम को पहचान दिलाना और संगठन की बात सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुँचाना होगी।

Leave a Comment