*वाराणसी से बड़ी खबर*
काशी के घाटों से सत्य, सेवा और समर्पण की हुंकार – MLC स्नातक चुनाव में ताल ठोकेंगे अरविंद कुमार बिंदुसार
*लखनऊ/वाराणसी।* बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आगामी विधान परिषद स्नातक (MLC Graduate) चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के बैनर तले BMF NEWS NETWORK के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी *अरविंद कुमार बिंदुसार* ने वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।
उन्होंने शिक्षक एवं स्नातक वोटर लिस्ट में प्रेस काउंसिल मान्यता प्राप्त एवं अधिमान्यता प्राप्त एवं 30 वर्ष तक की पत्रकारिता करने वाले सीनियर सिटिजन पत्रकारों का नाम भी जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग एवं सरकार से आग्रह किया हैं।
पोस्टर में “सत्य • सेवा • समर्पण” और “निष्ठा • जनसेवा • विकास” के नारों के साथ अरविंद कुमार बिंदुसार की तस्वीर काशी के ऐतिहासिक घाटों की पृष्ठभूमि पर प्रदर्शित हो रही है, जो यह स्पष्ट संकेत दे रही है कि उनका चुनावी एजेंडा काशी की संस्कृति, स्नातकों के अधिकार और समग्र विकास पर केंद्रित होगा।
सूत्रों के अनुसार अरविंद कुमार बिंदुसार लंबे समय से पत्रकारों, स्नातकों और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे हैं। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )के “कर्तव्य, अधिकार, सम्मान” और “समृद्ध मीडिया, समृद्ध भारत” के ध्येय वाक्य को लेकर वे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उनका संगठन “हर कदम सच के साथ, जनता की आवाज” को बुलंद करने का दावा करता है।
क्या है उनका विजन?
इस अवसर पर अरविंद कुमार बिंदुसार ने कहा कि स्नातक मतदाता केवल वोटर नहीं, बल्कि समाज का सबसे जागरूक वर्ग है, लेकिन उनकी समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज किया गया।
> “मेरा लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि स्नातकों की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाना है। शिक्षा, रोजगार, और सम्मानजनक जीवन हर स्नातक का अधिकार है। काशी के युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से हम एक समृद्ध और सशक्त वाराणसी का निर्माण करेंगे।”
जानकारों की मानें तो अरविंद कुमार बिंदुसार के मैदान में आने से वाराणसी स्नातक क्षेत्र का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है। उनकी मीडिया और जनसेवा से जुड़ा अनुभव और “भगवा” संकल्प वाला यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल वाराणसी समेत आसपास के जिलों के स्नातक मतदाताओं में उनके नाम को लेकर चर्चा तेज है और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।















