WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा का गौरव: क्रिकेट की दुनिया में फिर चमका ताजनगरी का सितारा शंकर देव तिवारी 

आगरा का गौरव: क्रिकेट की दुनिया में फिर चमका ताजनगरी का सितारा

शंकर देव तिवारी

आगरा। क्रिकेट के मैदान पर आगरा ने देश को हमेशा नायाब हीरे दिए हैं。 खेल का कोई भी प्रारूप हो या महिला-पुरुष दोनों वर्ग, ताजनगरी के खिलाड़ियों ने हर मापदंड (पैरामीटर) पर खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। इसी स्वर्णिम परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगरा की बेटी ज्योति शर्मा ने अपनी उत्कृष्ट खेल भावना और शानदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल जिताने वाली टीम में अहम भूमिका निभाई है।यह पहला मौका नहीं है जब ताजनगरी के क्रिकेट दिग्गजों ने वैश्विक पटल पर तिरंगा लहराया हो। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व राष्ट्रीय चयन समिति की प्रमुख हेमलता काला ने जो राह दिखाई थी, आज उस पर आगरा की बेटियां शान से आगे बढ़ रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और शानदार लेग स्पिनर पूनम यादव जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने आगरा के क्रिकेट को सातवें आसमान पर पहुँचाया है。केवल महिला वर्ग ही नहीं, बल्कि पुरुष वर्ग में भी दीपक चहर और राहुल चहर जैसे तेज गेंदबाज और स्पिनर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा का लोहा मनवा चुके हैं। आज चाहे जूनियर सर्किट हो या सीनियर टीम, दोनों ही वर्गों में आगरा के खिलाड़ियों की मौजूदगी अनिवार्य बन चुकी है।ज्योति शर्मा की यह ताज़ा सफलता उन तमाम दिग्गजों की विरासत का अगला अध्याय है। आज पूरा आगरा अपनी इस लाडली और क्रिकेट के इन महारथियों पर गर्व महसूस कर रहा है। पुरुषों के बाद महिला क्रिकेट में भी आगरा के इस अविराम दबदबे ने यह साफ कर दिया है कि यहाँ की मिट्टी में ही क्रिकेट का जूनून है। ताजनगरी के खेल प्रेमियों और दिग्गजों को इस ऐतिहासिक सफलता पर शान से बधाई! यह जीत आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

Leave a Comment