WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एशियाड में भारतीय बेटियों का स्वर्णिम धमाका BMF News

एशियाड में भारतीय बेटियों का स्वर्णिम धमाका

 

भारत ने एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया, महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका को महज 69 रन पर समेट दिया।

 

स्मृति मंधाना की 79 रन की तूफानी पारी, शेफाली वर्मा के 48 रन और ऋचा घोष की 22 गेंदों में नाबाद 49 रन की आतिशी पारी ने श्रीलंका के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, फिर गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

 

भारतीय बेटियों ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट का स्वर्ण जीतकर तिरंगे की शान बढ़ा दी। नागोया की धरती पर आज भारतीय महिला क्रिकेट का सुनहरा अध्याय लिखा गया।

Leave a Comment