WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आमरण अनशन और भूख हड़ताल से संवेदनहीन युग में कोई वैध ‘जंग जीतना, बहुत मुश्किल काम है – डॉक्टर मेलाB M F News

*आमरण अनशन और भूख हड़ताल से संवेदनहीन युग में कोई वैध ‘जंग जीतना, बहुत मुश्किल काम है – डॉक्टर मेला।*

——————————————

अंबेडकर नगर।

जुए की फड़ और नशे के खिलाफ चलने वाले जंग के बीच बुजुर्ग वरिष्ठ पत्रकार नृपेंद्र श्रीवास्तव को,

अनैतिक तरीके से टांडा शहर कोतवाल द्वारा दी गई गालियों के बाबत….

अंबेडकरनगर के पत्रकार जगत में अचानक एक तूफानी लहर बह उठी ।

*जिसकी आंधी में विवादित कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी और उनके सगे भाई पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर के पी आर ओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया गया!*

इस मामले का अभी अर्ध सत्य भी कामयाब हुआ है!

शेष कार्य के लिए समाज का प्रबुद्ध वर्ग कहीं ना कहीं एकजुट हो गया है।

*विवादित कोतवाल को लेकर जहां अराजकता और गठजोड़ के ख़िलाफ़ आवाज़ उठ रही थी!*

वहीं उनका स्थानांतरण समाज के जुझारु लोगों को थोड़ी सी राहत प्रदान किया है ।

टांडा सहित जनपद में व्याप्त इस बुराई को खत्म करने के लिए,

किसी एक समाज अथवा एक व्यक्ति के द्वारा लड़ा जाना बहुत जायज नहीं है।

प्रशासनिक उदासीनता को देखते हुए ….

4 दिन से भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठी गर्भवती महिला समीक्षा मिश्रा की संवेदना और ,

शासकीय तंत्र के द्वारा विषय की उदासीनता को ध्यान में रखकर-

*अंबेडकर नगर बार एसोसिएशन के जागरूक और संवेदनशील लोग नई रणनीति बनाने पर अमल कर बैठे*।

 

इस ज्वलंत मुद्दे पर खबरों का असर के चलते विपक्षी दलों के लोग , समाजसेवी, उद्योगपति और पत्रकार संघ के पूर्व पदाधिकारी/ सदस्य सहित सभी मिलकर….

*दूरगामी उद्देश्य के मद्देनजर समाज सेवी समीक्षा मिश्रा की आमरण अनशन की एकल भूख हड़ताल को समाप्त कराते हुए*…..

सम्मानित जनों द्वारा विजय श्री की माला पहनाकर और मौसमी फल का जूस पिलाकर अल्पकालीन विराम लगवाया।

*इसमें बार संगठन के पूर्व महामंत्री अरविंद तिवारी,*

युवा अधिवक्ता राज नारायण गिरी (प्रत्याशी महामंत्री)

एडवो. काजिम हुसैन जैदी, एडवो.दिवांशु द्विवेदी ,

एडवोकेट आशुतोष मिश्रा एडवो.पंकज गोस्वामी और एडवो. लव कुश मिश्रा तथा…

कांग्रेस पार्टी अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मा. जियाउद्दीन अंसारी ,

मा. जिला अध्यक्ष राजबहादुर मिश्र ,

एस.सी. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ आरपी कौशल ,

*सम्मानित उद्योगपति एवं समाजसेवी टांडा से धागा मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित पांडेय,*

और प्रेस क्लब से पत्रकार जनाब मोहम्मद अनीस, अनूप तिवारी, राष्ट्रीय स्वरूप के जिला संवाददाता अरविंद मिश्र,

रवि श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, राजा भाई, रविंद्र कुमार आदि रहे।

*’प्रेस, और ‘बार, के साथ साथ समाजसेवियों का ‘जमघट, और गंगा जमुनी तहज़ीब ने*….

विपरीत कार्य शैली वाले प्रबुद्ध वर्ग को अंबेडकर नगर में एक मंच पर लाकर संघर्षशील लोगों को यह संदेश दिया है कि –

 

💐💐💐

*काम गर ‘अच्छा लगे, कंधा लगाना चाहिए ।*

 

*ज़िम्मेदारी ‘जो लिया, दिल से निभाना चाहिए ।।*

 

*’तोपची और तोप के गोले, से – ‘मेला, ने कहा ,*

 

*दुश्मनी को ‘मार दे- ऐसा निशाना चाहिए।*

 

डा. मेला

(पूर्व कोषाध्यक्ष)

प्रेस क्लब अंबेडकर नगर

Leave a Comment