WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में टला बड़ा हादसा, हाइट गेट से टकराई सवारियों से भरी बस, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में टला बड़ा हादसा, हाइट गेट से टकराई सवारियों से भरी बस*

 

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा पुल पर बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस रेलवे की ओर से लगाए गए हाइट गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइट गेट धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से भारी वाहनों को पुल से गुजरने से रोकने के लिए हाइट गेट लगाया गया था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment