WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अपहरण के दोषी अजीत कुमार को 8 वर्ष का कठोर कारावास – 25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

  • – जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • – करीब 6 वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने का मामला

सोनभद्र। करीब 6 वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र बिपिन कुमार तृतीय की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अजीत कुमार को 8 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 25 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक हाथीनाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 13 नवंबर 2020 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को 10 नवंबर 2020 को रात्रि करीब 10 बजे अजीत कुमार पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी ग्राम बेलहत्थी टोला रानीताली, थाना हाथीनाला, जिला सोनभद्र बहला फुसलाकर कहीं भगाकर ले गया है। उसकी बेटी से कभी कभार चोरी छुपे मोबाईल पर वह बातचीत करता था। बेटी को काफी खोजा गया लेकिन उसका पता नहीं चला। आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर हाथीनाला पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी अजीत कुमार को 8 वर्ष का कठोर कारावास एवं 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश तिवारी ने बहस की।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment

चैनपुर में 6 दिसंबर को होगा श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन, मंत्री जमा खान होंगे मुख्य अतिथि, व बी एम एफ नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एवं अद्वितीय भारत के संपादक मीडिया सरकार ए.के. बिंदुसार होंगे मुख्य वक्ता।