रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन, सोनभद्र। अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चोपन, विकासखंड चोपन के आंगनबाड़ी केंद्र चोपन गांव में छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में दर्जनों माताएं अपने छह माह के शिशुओं को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खीर बनाकर कटोरी और चम्मच से अन्नप्राशन कराया गया। छह माह की आयु के बाद शिशु को मां के दूध के साथ पूरक आहार शुरू कराने के महत्व के बारे में भी माताओं को जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं को बच्चों के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार, स्वच्छता तथा नियमित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
अन्नप्राशन दिवस का उद्देश्य छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को पूरक आहार की शुरुआत के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना तथा बच्चों के बेहतर पोषण और स्वस्थ विकास के लिए परिवारों को प्रेरित करना है। इस अवसर पर बच्चों के पोषण, वजन एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के महत्व पर भी जोर दिया गया। इस दौरान सभाषद अनिकेत रावत,सुपरवाइजर शिवानी मैडम, बाल विकास परियोजना से संबंधित कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विद्यावती, रीता मौर्या तथा सहायिका शीला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माताओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।















