*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने फीता काटकर किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*
*फील्ड ट्रेनरों को दिए निर्देश—जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए*
एटा, 07 अक्टूबर 2026। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सभागार, एटा में फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी एम. अरुन्मोली ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रथम स्लॉट में 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को तथा द्वितीय स्लॉट में 14, 15 एवं 16 अक्टूबर को फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रस्तावित है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम स्लॉट में 34 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जनपद के जिला जनगणना प्रभारी आदेश मौर्य,मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा एवं रजत पाल द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, प्रपत्रों के संधारण, गणना संबंधी विभिन्न बिंदुओं तथा फील्ड विजिट के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत फील्ड ट्रेनर एटा तहसील तथा एटा तहसील के नगरीय निकायों में प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि जनगणना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। जनगणना-2027 का द्वितीय चरण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन अथवा शंका न रखें। प्रत्येक बिंदु को मास्टर ट्रेनरों से स्पष्ट रूप से समझकर ही आगे बढ़ें, ताकि फील्ड विजिट के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड ट्रेनर जनगणना कार्य से संबंधित सभी प्रक्रियाओं एवं प्रश्नों की जानकारी को गंभीरता से समझें तथा प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी शंकाओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फील्ड में प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान करते समय विषय की स्पष्ट एवं सही जानकारी देना आवश्यक है, जिससे जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे फील्ड ट्रेनरों को किट भी प्रदान की तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में प्रत्येक स्तर पर समन्वय एवं प्रशिक्षण की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
कार्यक्रम के दौरान जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चन्द्र प्रकाश पाठक, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी अवधेश कुमार तथा जिला जनगणना प्रभारी आदेश मौर्य,जनपद के मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा, रजत पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆















