WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सीमेंट फैक्ट्री से गार्डर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 05 लोहे के गार्डर तथा घटना में प्रयुक्त इको कार बरामद, रिपोर्ट वी के दीक्षित

 

 

*एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, श्री सीमेंट फैक्ट्री से गार्डर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 05 लोहे के गार्डर तथा घटना में प्रयुक्त इको कार बरामद।*

 

*घटना का विवरण -*

दिनांक 25/04/2026 को थाना मलावन एटा पर वादी श्री दामोदर मिश्रा (सिक्योरिटी ऑफिसर) पुत्र श्याम बिहारी मिश्रा निवासी श्री आगरा सीमेंट प्लांट ग्राम निगोह हसनपुर थाना मलावन जनपद एटा द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा श्री सीमेंट फैक्ट्री परिसर से लगभग 4 फीट आकार के लोहे के कुछ गार्डर चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 58/2026 धारा 305 (क) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

 

*घटना का अनावरण -*

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक मलावन को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतिश गर्ग के कुशल नेतृत्व में थाना मलावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर करतला रोड पर सैदपुर व निगोह हसनपुर गांव के बीच से एक अभियुक्त हरिशंकर पुत्र वीरेंद्र निवासी ताल मोहल्ला कस्बा तथा थाना मलावन एटा को चोरी किए हुए 05 गार्डर तथा घटना में प्रयुक्त इको कार सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने यह गार्डर श्री सीमेंट फैक्ट्री से अपने अन्य साथियों के साथ चोरी किए थे तथा गाड़ी में रखकर बेचने जा रहे थे। अन्य साथियों के संबंध में जानकारी की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*

1- हरिशंकर पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ताल मौहल्ला कस्बा व थाना मलावन जनपद एटा उम्र करीब 19 वर्ष

 

*बरामदगी -*

1- चोरी किए हुए 05 लोहे के गार्डर (अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये)

2- घटना में प्रयुक्त एक ईको कार नं0 UP82AU2482

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*

1- प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह

2- उ0नि0 श्री निश्चल सोलंकी

3- है0का0 अनूप कुमार

4- का0 प्रमोद कुमार

5- का0 वीरबहादुर

Leave a Comment