*एटा ब्रेकिंग*
एटा कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर 21वें दिन आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन समाप्त।
प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों आशा कार्यकर्ता दे रही थीं धरना।
सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 18 हजार रुपये मासिक मानदेय की उठाई थी मांग।
शनिवार को मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी धरना स्थल पर पहुंचे।
विधायक ने आशा कार्यकर्ताओं की मांगें उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष रखने का दिया आश्वासन।
विधायक के आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने समाप्त किया धरना-प्रदर्शन।
21 दिनों से जारी आंदोलन का हुआ समापन, अब सरकार से समाधान की उम्मीद।















