*स्वाद का अनोखा नाम ‘आहार’ रेस्टोरेंट की दूसरी यूनिट का भव्य उद्घाटन*
आगरा, फतेहाबाद रोड स्थित ‘आहार’ रेस्टोरेंट की दूसरी यूनिट का भव्य उद्घाटन सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने फीता काटकर किया, इस अवसर पर उन्होंने आहार रेस्टोरेंट की सफलता की कामना करते हुए कहा कि आगरा में अपने स्वाद और गुणवत्ता के लिए पहचान बना चुका यह प्रतिष्ठान भविष्य में भी नई ऊंचाइयां हासिल करे और इसकी तीसरी यूनिट भी जल्द खुले,
आहार रेस्टोरेंट के स्वामी सत्यपाल अरोड़ा ने कहा कि “ग्राहकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है, हम ग्राहकों को केवल ग्राहक नहीं, बल्कि भगवान का रूप मानकर सेवा करते हैं और स्वादिष्ट भोजन के साथ भरोसेमंद गुणवत्ता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं,उद्घाटन अवसर पर
विधायक विजय शिवहरे पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, बसंत गुप्ता, रोहित कत्ययाल, हरपाल सिंह,बंटी ओबरॉय, देवेंद्र सिंह जुल्का सहित समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं आहार परिवार के सदस्य मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में आहार परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया,













