*होटल मेट्रो, आगरा में AIDACON 2026 के पोस्टर विमोचन एवं प्रेस मीट का आयोजन*
आगरा। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), आगरा शाखा द्वारा आगामी AIDACON 2026 के प्रचार-प्रसार एवं आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से होटल मेट्रो, आगरा में AIDACON 2026 के पोस्टर विमोचन एवं प्रेस मीट का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर AIDACON 2026 के आयोजन, वैज्ञानिक कार्यक्रम एवं सम्मेलन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन से संबंधित विभिन्न तैयारियों एवं कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित चिकित्सकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। कार्यक्रम में डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. एस. के. कठेरिया, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. विवेक शाह, डॉ. शिखा शाह, डॉ. योगेश शर्मा, अध्यक्ष, IDA आगरा, डॉ. एन. एस. लोधी, सचिव, IDA आगरा, डॉ. कुशल सिंह, कोषाध्यक्ष, IDA आगरा, डॉ. यूनुस खान, डॉ. मनोज यादव, डॉ. राशि गुप्ता, डॉ. रितिका जैन, डॉ. अभय कुमार, डॉ. मेघा यादव एवं डॉ. सुनील बघेल सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि AIDACON 2026 का आयोजन 5 एवं 6 सितंबर 2026 को डबलट्री बाय हिल्टन, फतेहाबाद रोड, आगरा में किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर से दंत चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा वैज्ञानिक सत्रों, व्याख्यानों एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से दंत चिकित्सा के नवीनतम ज्ञान एवं तकनीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में IDA आगरा शाखा द्वारा सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।













