WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय वैश्य महासभा की विधानसभा चुनाव में 100 प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*भारतीय वैश्य महासभा की विधानसभा चुनाव में 100 प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी*

 

*लोहामंडी अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ भारतीय वैश्य महासभा की मण्डलीय सम्मेलन, कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान*

 

आगरा। वैश्य बाहुल्य क्षेत्रों से सभी राजनीतिक पार्टियों से वैश्य समाज के प्रत्यासी को चुनावी मैदान में उतारने की अपील करेगी भारतीय वैश्य महासभा। सहमति नहीं बनी तो महसभा द्वारा खुद कम से कम 100 प्रत्याशियों को उप्र के सियासती मैदान में उतारा जाएगा। इस रणनीति पर काम करने के लिए जल्दी ही लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने की तैयारी है। लोहामंडी स्थित श्रीअग्रसेन भवन में आयोजित भारतीय वैश्य महासभा के मण्डलीय सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार मंथन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। 31 नए सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलितकरते हुए कहा कि जब-जब देश और समाज में कोई प्रतिकूल परिस्थिति पैदा हुई वैश्य समाज सबसे आगे रहा है। चाहें स्वतंत्रता संग्राम हो, आपातकाल या कोराना काल। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय वैश्य महासभा वैश्य समाज में राजनीतिक शून्यता को भरने के लिए प्रयासरत है। वैश्य समाज को एक सूत्र में पिरोना होगा। यदि राजनितिक दलों ने हमारे प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी तो महासभा द्वारा उप्र के चुनावी मैदान में कम से कम 100 विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव वार्ष्णेय ने 9 वर्ष में 51 जिलों में महासभा का गठन कर लिया है। जल्दी ही लखनऊ में भव्य कार्यक्रम होगा। जहां सभी पार्टियों को संदेश दिया जाएगा कि वैश्य बाहुल्य सीटों पर वैश्य समाज के लोगों को टिकट दी जाए। पार्यिटों ने सुझाव पर विचार नहीं किया तो हम अपने प्रयासों से वैश्य समाज के लोगों को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति तैयार करेंगे। मण्डल अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि उद्देश्य अधिक से अधिक वैश्यों को जोड़कर उन्हें राजनीतिक भागेदारी दिलाई जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव महेंद्र खंडेलवाल, संजीव गोयल राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, मंडल महामंत्री सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय सिंघल, जिलाध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल, श्रीनिवास ठाकुर, रामबाबू अग्रवाल, राकेश गुप्ता, डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, मंडल टीम विनोद अग्रवाल, गौरव मंगल, संतोष गोयल, नितिन गुप्ता, अग्रवाल, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेश मित्तल, भरत मित्तल, कल्पना अग्रवाल, एकता जैन, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज सिंघल, आशीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राम गोपाल अग्रवाल, मनीष सिंघल, सोमेश गर्ग, मनीष अग्रवाल,अनुपम अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल नरेश अग्रवाल, अनुज गोयल आदि उपस्थित थे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment