WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दो अभियुक्त चोरी की हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, रिपोर्ट राम नरेश

 

 

*एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, दो अभियुक्त चोरी की हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 इलामारन जी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश कुमार के निकट नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 23.04.26 की रात्रि में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नगला बहादुर चौराहे के पास से दो व्यक्ति 1.विपिन पुत्र हरिसिंह 2. चन्दन पुत्र गंगाधर निवासीगण ग्राम सरौठ पछायां थाना जसरथपुर जनपद एटा को मोटरसाइकिल रजि0 न0 यूपी 14 एफआर 4192 हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिनके कोई कागज नहीं पाये गये व मोटरसाइकिल में नम्बर प्लेट का होना नहीं पाया गया जिसके सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गयी तो उपरोक्त दोनों लोगों द्वारा बताया कि उन्होंने यह बाइक दिनांक 19/04/2026 को नोएडा सेक्टर 58 से चोरी की गयी थी। प्रकरण में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 51/26 धारा 317(2),317(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपता-*

1.विपिन पुत्र हरिसिंह निवासी ग्राम सरौठ पछायां थाना जसरथपुर जनपद एटा

2.चन्दन पुत्र गंगाधर निवासी ग्राम सरौठ पछायां थाना जसरथपुर जनपद एटा।

 

*बरामदगी-*

1- एक मोटर साइकिल(चोरी) रजि0 न0 यूपी 14 एफआर 4192 हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग काला।

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*

1.उ0नि0 श्री सत्यप्रकाश गौतम

2.का0 ओमवीर सिंह

3.का0 सौरभ कुमार

Leave a Comment