टूटने की कगार पर खड़े दो परिवारों को फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

 

*सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र जनपद एटा*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 24.04.2026 को टूटने की कगार पर खड़े दो परिवारों को फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।

 

*1.प्रथम पक्ष-* केशव पुत्र हुब्बल्लाल निवासी चपराई थाना सकीट जनपद एटा।

 

*द्वितीय पक्ष-* साधना पुत्री रामवीर सिंह निवासी दतौली थाना मलावन जनपद एटा।

 

*2.प्रथम पक्ष-* ज्योति देवी पुत्री श्री सुरेश चंद्र निवासी कस्बा व थाना मलावन जनपद एटा।

 

*द्वितीय पक्ष-* धर्मेंद्र पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम लहरा सलेमपुर थाना दादू जनपद अलीगढ़।

 

आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। वादी,प्रतिवादी को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया जहां दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए एक साथ रहने के लिए तैयार हुए।

 

आज की बैठक में काउंसलर नीलम गुप्ता, पुलिस स्टाफ प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, म0उ0नि0 सुनीता बाई, म0है0का0 प्रीति शर्मा, म0का0 विनेश चौधरी, म0का0 रजनी रानी म0का0 पूजा मौजूद रहे।

Leave a Comment