WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के सफल संचालन हेतु नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ड्यूटी निर्धारितरिपोर्ट नितिन तिवारी

*उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के सफल संचालन हेतु नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ड्यूटी निर्धारित*

एटा, 24 अप्रैल 2026 (सू०वि०)। कार्यालय जिलाधिकारी/नियंत्रक, कार्यालय नागरिक सुरक्षा, जनपद एटा द्वारा जारी आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के अंतर्गत दिनांक 25 अप्रैल,26अप्रैल एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा को आने वाले परीक्षार्थियों को उनके केन्द्रों तक सुव्यवस्थित ढंग से पहुंचने हेतु यातायात को संचालित कराने एवं उनके गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी देने हेतु नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुचारु आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को माया पैलेस तिराहा, बस स्टैंड, जीटी रोड तिराहा एवं अलीगंज तिराहा सहित प्रमुख स्थलों पर ड्यूटी सौंपी गई है। सभी स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयानुसार अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारुकी द्वारा जारी निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment