आगरा के संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पहचान नहीं होने से उलझी गुत्थी

*आगरा के संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पहचान नहीं होने से उलझी गुत्थी*

 

आगरा। आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी पहचान कराने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार संजय प्लेस स्थित कपड़ा मार्केट ब्लॉक नंबर-2 में एक युवक अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लोगों ने शव पड़े देखा को आसपास के दुकानदार और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर थाना हरिपर्वत पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक का पैर फिसला, उसने छलांग लगाई या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि जिस ब्लॊक में यह हादसा हुआ है, वहां ग्रिल नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि यह हादसा रात में किसी समय हुआ और सुबह इसकी जानकारी हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Comment