घेवर बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे

घेवर बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे

Oplus_131072

बाह (आगरा)थाना बाह क्षेत्र के कस्बा जरार में रविवार को घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर पिता-पुत्र सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर सभी को आगरा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, जरार कस्बे में घेवर तैयार करने का काम चल रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे वहां मौजूद कारीगर और अन्य लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में धीरज (30) पुत्र मुकेश कुमार, भूरा पुत्र इस्माइल, राजेश (45) पुत्र रूप सिंह, प्रमोद (50) पुत्र जनक सिंह तथा मुकेश (55) पुत्र रामचरन, सभी निवासी जरार, गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बाह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल रहा। डी पी तिवारी थाना प्रभारी बाह के अनुसार पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment