WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जीटी रोड पर टैक्टर का एक्सेल टूटा, एक की मौत, कई घायल, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*एटा…*

जीटी रोड पर टैक्टर का एक्सेल टूटा, एक की मौत, कई घायल

 

थाना कोतवाली देहात पर देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि कानपुर – अलीगढ़ हाईवे( जीटी रोड) पर नगला मदिया के पास कुरावाली, मैनपुरी की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें कुछ लोग सवार थे, का एक्सेल टूटने पर उसका अगला पहिया निकल गया।

पहिया निकलने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से पीछे से आ रही कैंटर से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई।

ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार 06 लोग घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है।

जहां से तीन लोग 1. मुस्कान पुत्री राजू 2. संध्या पुत्री ललित 3. निशा पुत्री बृजेश को उपचार के बाद घर भेज दिया है।

सत्यपाल पुत्र मुखिया को उच्च उपचार हेतु हाइयर सेंटर रेफर किया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई है। अन्य दो 1. गीतम 2. रघुवीर उपचाराधीन हैं।

सभी लोग ग्राम किशनपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं।

यातायात सुचारू रूप से चालू है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यावाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment